क्रिसमस त्योहार के दौरान विशेष गाड़ियां चलाना - 2018
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!!! पश्चिम रेलवे के साथ समन्वय से क्रिसमस त्योहार 2018 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए बांद्रा (ट) और मंगलुरु जं. के बीच हॉलीडे विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :
गाड़ी सं.16333/16334 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - वेरावल - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (साप्ताहिक) एक्सप्रेस और गाड़ी सं.22633/22634 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – ह.निजामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (साप्ताहिक) एक्सप्रेस की संरचना में परिवर्तन
दक्षिण रेलवे की रेकों में मानकीकरण होने से गाड़ी सं.16333/16334 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - वेरावल - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (साप्ताहिक) एक्सप्रेस और गाड़ी सं.22633/22634 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल – ह.निजामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल (साप्ताहिक) एक्सप्रेस की संरचना में स्थायी आधार पर परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :
शीतकालीन विशेष गाड़ियां चलाना
यात्रियों के लिए खुश खबर !! मध्य रेलवे के समन्वय से शीतकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोंकण रेलवे मार्ग परपुणे जं./ मुंबई सीएसएमटी / लोकमान्य तिलक टर्मिनस और थिविम / करमाली / मंगलुरु जं. के बीच शीतकालीन / नव वर्ष विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।
विवरण निम्नानुसार हैं:-
1) गाड़ी सं.02025/02026 मुंबई सीएसएमटी - करमाली - मुंबई सीएसएमटी सुपर फास्ट विशेष।
गाड़ी सं. 22119/22120 तेजस एक्सप्रेस के समय में संशोधन
दिनांक 02/12/2018 से 02/01/2019 तक की अवधि के लिए परीक्षण के आधार पर गाड़ी सं.22119/22120 मुंबई सी.एस.एम.टी. - करमाली - मुंबई सी.एस.एम.टी. तेजस एक्सप्रेस (सप्ताह में 5 दिन) के समय में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :
1. गाड़ी सं.22119/22120 मुंबई सी.एस.एम.टी.- करमाली - मुंबई सी.एस.एम.टी. तेजस एक्सप्रेस :
पेडियेट्रिक कैंसर रोगियों के लिए गोवा की यात्रा
प्रत्येक वर्ष कोंकण रेलवे द्वारा टाटा मेमोरियल अस्पताल के बाल कैंसर रोगियों के लिए एक भ्रमण दौरा आयोजित किया जाता है, यह नन्हें फरिश्तों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए सद्भावना के रूप में एक प्रयास है। इस वर्ष भी 14 नवंबर, 2018 को ट्रीप आयोजित की गई और गाड़ी सं.12133 मंगलोर सुपर फास्ट एक्सप्रेस में मुंबई से गोवा तक एक वातानुकूलित 3 टायर डिब्बा जोड़ा गया।
फोटो में नन्हे फरिश्तों के साथ कोंकण रेलवे और टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के अधिकारी हैं।
कोंकण रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
भारत की सर्वोच्च भ्रष्टाचार नियंत्रण संस्था, केन्द्रीय सतर्कता आयोग, एक नया भारत बनाने की भविष्य-दृष्टि से सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने का प्रयास करती है।
इस पहल के एक भाग के रूप में, ईमानदारी और पारदर्शिता के महत्व के बारे में जनता और मुख्य रूप से रेलवे कर्मचारियों में जागरूकता लाने के लिए कोंकण रेलवे पर 29 अक्तूबर से 3 नवंबर, 2018 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस वर्ष के सतर्कता जागरूकता सप्ताह का विषय 'भ्रष्टाचार मिटाओ - नया भारत बनाओ' है।
कोंकण रेलवे पर मानसून के बाद कार्यान्वित नियमित समय सारणी
कोकण रेलवे द्वारा इस मार्ग पर भारी वर्षा, भौगोलिक स्थिति भूस्खलन की संभावना के साथ -साथ संवेदनशील कटिंगो को ध्यान में रखते हुए, सावधानी के रूप में, यात्रियों की सुरक्षा के हेतु मानसून समय सारणी को 10 जून से 31 अक्टूबर 2018 तक अपनाया गया था। वर्षा के दौरान रेल परिचालन सुचारू रूप से कार्यान्वित करने के लिए समय-समय पर गहन फुटप्लेट निरीक्षण के साथ पटरीयों के संरक्षा निरीक्षण भी किए गए। जिस से इस मानसून में गाड़ियों का परिचालन कुशलतापूर्वक सुचारू रूप से किया गया ।
पूजा / दिवाली विशेष गाड़ियां चलाना
यात्रियों के लिए खुश खबर!! मध्य रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए लोकमान्य तिलक (ट) और सावंतवाडी रोड/ थिविम के बीच पूजा/दिवाली विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण निम्नानुसार हैं:
1. गाड़ी सं.01037/01038 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाडी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01037लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाडी रोड विशेष (साप्ताहिक) सोमवार 5, 12 और 19 नवंबर, 2018 को लोकमान्य तिलक (ट) से 01:10 बजे प्रस्थान करेगी यह गाड़ी उसी दिन 13:20 बजे सावंतवाडी रोड पहुंचेगी।
कोंकण रेलवे का 28 वां स्थापना दिवस समारोह।
कोंकण रेलवे के लिए 15 अक्तूबर एक महत्वपूर्ण तारीख है क्योंकि कोंकण रेलवे इस वर्ष इस तारीख को अपना 28 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस विशेष दिवस को ही अद्भुत कोंकण को भारत के बाकी हिस्सों से जोड़कर सबसे चुनौतीपूर्ण परियोजना को वास्तविक रूप में लाया गया था।
दिवाली त्योहार 2018 के दौरान गाड़ियों में अतिरिक्त डिब्बे की अस्थायी रुप से वृद्धि
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! 2018 के दौरान पूजा / दिवाली / छट त्योहार में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार जं.- कोयंबटूर – हिसार जं. वातानुकूलित एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12284/12283 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जं. दुरंतो एक्सप्रेस को एक अतिरिक्त तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के डिब्बे को अस्थायी रुप से जोड़ने का निर्णय लिया गया है।। विवरण निम्नानुसार हैं