गाड़ी सं.01048 सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) गणपति विशेष गाड़ी को अतिरिक्त ठहराव देना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !! गाड़ी संख्या 01048 सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) गणपति विशेष को ठाणे स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

Image removed.

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन परिवर्तनों पर ध्यान दें।

वर्ष-2019 के दौरान गणपति विशेष गाड़ियां चलाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! गणपति उत्सव - 2019 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे के साथ  समन्वय से मुंबई सीएसएमटी लोकमान्य तिलक (ट), पुणे जंक्शन, पनवेल और सावंतवाड़ी रोड, रत्नागिरी, पेडणे, झाराप, थिविम, करमाली स्टेशन के बीच विशेष गाड़ियां  चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

सप्ताहांत के दौरान अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन गाड़ियां चलाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे के साथ समन्वय से मडगाँव और पनवेल के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

1) गाड़ी संख्या 00104/00103 मडगाँव - पनवेल - मडगाँव विशेष:

ठोकुर - मंगलूरू सेंट्रल – ठोकुर सेक्शन के बीच गाड़ी संख्या 70105/70106 मडगांव - मंगलूरु - मडगांव डी.ई.एम.यू. सेवा आंशिक रूप से रद्द करना।

दक्षिण रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 70105/70106 मडगांव जंक्शन (एम.ए.ओ.) - मंगलूरु सेंट्रल (एम.ए.क्यू.) -  मडगांव जंक्शन (एम.ए.ओ.) डी.ई.एम.यू. सेवा ठोकुर - मंगलूरु सेंट्रल - ठोकुर सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द करने की अवधि 31.05.2019 तक बढाने का निर्णय लिया गया है।

समय इस प्रकार हैं:

Image removed.

कोंकण कन्या एक्स्प्रेस और मांडवी एक्सप्रेस के आई सी एफ रेकों का एलएचबी स्टॉक में परिवर्तन

अपने यात्रियों की सुरक्षितता एवं उनको सुख-सुविधाएं प्रदान करना कोंकण रेलवे का मुख्य दायित्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए, एक पहल के रूप में कोंकण रेलवे ने गाड़ी संख्या 10104/10103 मडगाँव जंक्शन- मुंबई  सीएसए‍मटी‍ - मडगाँव जंक्शन मांडवी  एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 10112/10111 मडगाँव जंक्शन - मुंबई सीएसए‍मटी‍ - मडगाँव जंक्शन "कोंकणकन्या" एक्सप्रेस  में मौजूदा आईआरएस डिजाइन रेक के बदले में मॉडर्न एलएचबी डिजाइन रेक चलाने का कदम उठाया गया है।

सप्ताहांत के दौरान अनारक्षित ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियाँ चलाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! मध्य रेलवे के साथ समन्वय से सप्ताहांत के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मुंबई सीएसए‍मटी‍ और थिविम/ रत्नागिरी के बीच विशेष     गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

01) ‍गाड़ी संख्या01193/01194 मुंबई सीएसए‍मटी - थिविम - मुंबई सीएसए‍मटी अनारक्षित विशेष:
‍गाड़ी संख्या 01193 मुंबई सीएसए‍मटी - थिविम अनारक्षित विशेष गाड़ी गुरुवार‍ दिनांक 18 अप्रैल,‍2019 को मुंबई सीएसए‍मटी से रात 20:50 बजे प्रस्थान करेगी और‍ अगले दिन12:00 बजे थिविम पहुंचेगी।

ग्रीष्मकाल – 2019 के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियाँ चलाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! ग्रीष्मकालीन - 2019 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे के साथ समन्वय से मुंबई सीएसएमटी और करमाली के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

1) गाड़ी संख्या 01003/01004 मुंबई सीएसएमटी - करमाली - मुंबई सीएसएमटी विशेष:

गाड़ी संख्या 01003 मुंबई सीएसएमटी - करमाली विशेष गाड़ी 19 अप्रैल से 10 मई,2019 तक प्रत्येक शुक्रवार को मुंबई सीएसएमटी से रात 20:25 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी सुबह 08:30 बजे करमाली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार जंक्शन कोयंबत्तूर - हिसार जंक्शन वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! उत्तर पश्चिम रेलवे के साथ समन्वय से गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार जंक्शन – कोयंबत्तूर - हिसार जंक्शन वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अस्थायी आधार पर एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे‍ को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

 

Image removed.

लंबे सप्ताहांत के दौरान अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन गाड़ियाँ चलाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!!  लंबे सप्ताहांत के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे के साथ समन्वय से मुंबई सी.एस.एम.टी. / पुणे जंक्शन और थिविम / झाराप के बीच विशेष गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार हैं :

1) गाड़ी संख्या 01193/01194 मुंबई सी.एस.एम.टी. - थिविम - मुंबई सी.एस.एम.टी. अनारक्षित विशेष:

गाड़ी संख्या 01193 मुंबई - थिविम अनारक्षित विशेष गाड़ी शनिवार, दिनांक13 अप्रैल, 2019 को रात 20:50 बजे मुंबई सी.एस.एम.टी. से छूटेगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे थिविम पहुंचेगी।

मध्य रेलवे पर पेन - रोहा सेक्शन के बीच रोड ओवर ब्रिज के स्टील गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक

मध्य रेलवे द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि पेन-रोहा सेक्शन के बीच रोड ओवर ब्रिज के स्टील गर्डर के लॉन्चिंग कार्य के लिए दिनांक 08.04.2019 (सोमवार) को 12:10 बजे से 14:10 बजे के बीच विशेष ट्रैफिक और पॉवर ब्लॉक का संचालन किया जाएगा। इसके परिणाम स्वरूप निम्नलिखित गाड़ियों को विनियमीत किया जाएगा:

गाड़ियों का विनियमन:

1) ट्रेन नंबर 12484 अमृतसर जंक्शन - कोचुवेली एक्सप्रेस को 12:52 बजे से 14:10 बजे तक जीते स्टेशन पर विनियमित किया जाएगा।