बुलेटिन संख्या 06 - गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
दिनांक 10.07.2024 के मडुरे - पेडणे सेक्शन के बीच पेडणे सुरंग में पानी का रिसाव होने संबंधी बुलेटिन संख्या 05 की निरंतरता में निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:
1) दिनांक 09/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22149 एरणाकुलम जं. - पुणे जं.एक्सप्रेस अब पेडणे स्टेशन पर है इसे वापिस लाकर परिवर्तित मार्ग पर यानी मडगांव - लोंडा - मिरज से होकर चलाया जाएगा।
बुलेटिन नंबर 05 - गाड़ियों की सेवा रद्द करना,नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करना एवं आंशिक रुप से रद्द करना।
दि. 10.07.2024 के बुलेटिन क्रमांक/संख्या 04 की निरंतरता में मडुरे-पेडणे सेक्शन के बीच पेडणे सुरंग में पानी भरने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन के पूर्व समाप्त और आंशिक रुप से रद्द की गई हैं।
गाड़ियों की सेवा रद्द करना :
-
दिनांक 10.07.2024 की गाड़ी सं. 12449 मडगांव जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस रद्द की गई है।
-
दिनांक 10.07.2024 की गाड़ी सं. 12620 मंगलुरु सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (ट.) रद्द की गई है।
-
दिनांक 10.07.2024 की गाड़ी सं. 12134 मंगलुरु जंक्शन-मुंबई सी.एस.एम.टी एक्सप्रेस रद्द की गई है।
गणपति विशेष अतिरिक्त गाड़ियों का संचालन- 2024
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति त्योहार-2024 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गणपति विशेष अतिरिक्त गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
1) गाड़ी सं.01131/01132 लोकमान्य तिलक (ट) - रत्नागिरी - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (द्वि-साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01131 लोकमान्य तिलक (ट) - रत्नागिरी विशेष (द्वि-साप्ताहिक) शुक्रवार और शनिवार दिनांक 06/09/2024, 07/09/2024, 13/09/2024 और 14/09/2024 को 20:00 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:50 बजे रत्नागिरी पहुँचेगी।
बुलेटिन संख्या 04 गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
दिनांक 10/07/2024 के मडुरे - पेडणे सेक्शन के बीच पेडणे सुरंग में पानी का रिसाव होने संबंधी बुलेटिन संख्या 03 की निरंतरता में निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :
1) दिनांक 09/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस अभी सावंतवाड़ी रोड स्टेशन पर है इसे वापिस लाकर परिवर्तित मार्ग पर यानी पनवेल - पुणे जं. - सोलापुर जं. - वाडी - गुंतकल जं. - धर्मवरम - इरोड जं. – षोरणूर से होकर आगे अपने नियत मार्ग पर से चलाया जाएगा।
बुलेटिन संख्या 03 - गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
दिनांक 10/07/2024 के मडुरे - पेडणे सेक्शन के बीच पेडणे सुरंग में पानी का रिसाव होने संबंधी बुलेटिन संख्या 02 की निरंतरता में निम्नलिखित गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :
बुलेटिन नंबर 02 गाड़ियों का रद्दीकरण
दिनांक 10.07.2024 के बुलेटिन संख्या 01 मडुरे-पेडणे सेक्शन के बीच पेडणे सुरंग में पानी का रिसाव होने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द किया गया है।
गाड़ियों को रद्द करना :
-
दिनांक 10/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.10104 मडगांव जं.-मुंबई सीएसएमटी मांडोवी एक्सप्रेस की सेवा रद्द की गई है।
-
दिनांक 10/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.50108 मडगांव जं. - सावंतवाड़ी रोड पैसेंजर की सेवा रद्द की गई है।
बुलेटिन नंबर 01 गाड़ियों को रद्द एवं मार्ग परिवर्तन करना
दिनांक 09/07/2024 को 14:35 बजे से कोंकण रेलवे के कारवार क्षेत्र के मडुरे-पेडणे सेक्शन किलोमीटर 386/6-7 के बीच पेडणे सुरंग में पानी का रिसाव हो गया था। इसलिए 22:13 बजे टीएफसी दिया गया। परंतु, दिनांक 10/07/2024 को 02:59 बजे पुनः पानी का रिसाव प्रारंभ हो गया साथ ही इसकी तीव्रता भी बढ़ गई, इसलिए निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द और मार्ग-परिवर्तन किया गया है।
गाड़ियों को रद्द करना:
-
दिनांक 10/07/2024 को गाड़ी सं.22229 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. वंदे भारत एक्सप्रेस को रद्द किया गया।
गाड़ी सं.16585 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - मुरूडेश्वर दैनिक एक्सप्रेस के समय में संशोधन
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 01/08/2024 से प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16585 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - मुरूडेश्वर दैनिक एक्सप्रेस के समय को निम्न दिए गए विवरण के अनुसार संशोधित करने का निर्णय लिया गया है:
गाड़ी सं.16585 सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - मुरूडेश्वर दैनिक एक्सप्रेस:
स्टेशन
मौजूदा समय
संशोधित समय
सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु
20:15
19:45
बेंगलुरू कैंट
20:28 / 20:30
गाड़ी सं.17321/17322 वास्को-द-गामा - जसीडीह जं. – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) की संरचना में संशोधन
गाड़ी सं.17321/17322 वास्को-द-गामा - जसीडीह जं. – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) के कन्वेंशनल रेक को निम्न दिए गए विवरण के अनुसार बदलने का निर्णय लिया गया है :
मौजूदा डिब्बों की संरचना
संशोधित डिब्बों की संरचना
दिनांक से
संशोधित डिब्बों की संरचना
दिनांक से
द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 04
तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05
इकोनॉमी तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03
शयनयान - 02
सामान्य - 03
मानसून 2024 के दौरान गाड़ियों के समय में संशोधन
गाड़ी सं.12620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक टर्मिनस मत्स्यगंधा एक्सप्रेस (दैनिक) के मडगांव जं. स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से समय में संशोधन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
क्र.सं.
गाड़ी संख्या
स्टेशन
मौजूदा समय
संशोधित समय
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि
1
12620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक टर्मिनस मत्स्यगंधा एक्सप्रेस (दैनिक)
मडगांव जं.
19:30 / 19:35