गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या

संशोधित डिब्बा

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि

1

09057 उधना-मंगलुरु जं. विशेष

01 शयनयान एवं 01 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित

24/12/2023 (रविवार)

2

09058 मंगलुरु जं. - उधना विशेष

गाड़ी सं.01139/01140 नागपुर - मडगांव जं. - नागपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष की सेवाओं को बढ़ाना

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.01139/01140 नागपुर - मडगांव जं.- नागपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष के मौजूदा ठहराव, समय और संरचना के साथ सेवाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

गाड़ी संख्या

दिन

तक सूचित किया गया

यात्रा प्रारंभ करने की तिथि के साथ बढ़ाई गई तिथि

01139 नागपुर- मडगांव जं. द्वि-साप्ताहिक विशेष

बुधवार और शनिवार

30/12/2023

03/01/2024 से 30/03/2024 तक = 26 फेरे

गाड़ी सं.19578 जामनगर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस को रद्द करना

पश्चिम रेलवे द्वारा पेयरिंग गाड़ी रद्द होने के कारण निम्नलिखित गाड़ी को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों को रद्द करना:

1) दिनांक 23/12/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.19578 जामनगर-तिरुनेलवेली जं. एक्सप्रेस की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

माणगांव और कारवार स्टेशन पर परिसंपत्तियों का अपग्रेडेशन और रख-रखाव कार्य

निम्नलिखित स्थानों पर एनआई ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है

क) दिनांक 20/12/2023 (बुधवार) को 07:00 बजे से 10:00 बजे (03 घंटे) तक माणगांव स्टेशन पर प्वाइंट नंबर 138 को बदलना।

ख) दिनांक 20/12/2023 (बुधवार) को 11:00 बजे से 15:00 बजे (04 बजे) तक कारवार स्टेशन पर नई टीटीएम साइडिंग लगाना।

इस दौरान गाड़ी सेवाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।

गाड़ी सं.19577 तिरुनेलवेली-जामनगर एक्सप्रेस को रद्द करना

दक्षिण रेलवे द्वारा तिरुनेलवेली पिट लाइन में जल जमाव के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को निम्नानुसार दिए गए विवरण के अनुसार रद्द करने का निर्णय लिया गया है:

1) दिनांक 18/12/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.19577 तिरुनेलवेली - जामनगर एक्सप्रेस की सेवा पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

मडगांव जं.-कुमटा सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों का रख-रखाव

दिनांक 21/12/2023 (गुरुवार) को 12:00 बजे से 15:00 बजे तक मडगांव जंक्शन - कुमटा सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों के रख-रखाव के लिए 03 घंटे का मेगा ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

1) दिनांक 21/12/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.06602 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. विशेष की सेवा अपने निर्धारित स्टेशन से पूर्व कुमटा स्टेशन पर समाप्त की जाएगी और कुमटा - मडगांव जं. सेक्शन के बीच आंशिक रूप से रद्द की जाएगी।

मडगांव जंक्शन - पनवेल के बीच विशेष गाड़ियों के लिए बुकिंग

गाड़ी सं.01428 मडगांव जंक्शन - पनवेल विशेष और गाड़ी सं.01430 मडगांव जंक्शन - पनवेल विशेष के लिए बुकिंग दिनांक 17/12/2023 को सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

 

एसी ट्रैक्शन वाली गाड़ियों का संचालन

निम्नलिखित गाड़ियों को इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (एसी ट्रैक्शन) के साथ चलाने का निर्णय लिया गया है:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या

मौजूदा कर्षण

संशोधित कर्षण

यात्रा प्रारंभ होने की तिथि

1

16338 एरणाकुलम जं. - ओखा द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस

विद्युत : एरणाकुलम जं.-अहमदाबाद जं. - एरणाकुलम जं.

 

डीजल: अहमदाबाद जं. -ओखा-अहमदाबाद जं.

विद्युत: प्रारंभ से अंत तक

गाड़ी सं.01595/01596 कारवार - मडगांव जं. - कारवार दैनिक विशेष को रद्द करना

पेयरिंग गाड़ी सं.16595/16596 क्रांतिवीरा संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु स्टेशन - कारवार - क्रांतिवीरा संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु स्टेशन 'पंचगंगा' एक्सप्रेस (दैनिक) के रद्द होने से गाड़ी सं.01595/01596 कारवार - मडगांव जं. – कारवार दैनिक विशेष रद्द कर दी गई है। दक्षिण पश्चिम रेलवे पर हासन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य में प्री एनआई और एनआई ब्लॉक के कारण यह रद्दीकरण किया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों को रद्द करना:

1) दिनांक 17/12/2023 से 21/12/2023 तक गाड़ी सं.01595 कारवार-मडगांव जं. विशेष की सेवा पूर्ण रूर से रद्द की गई है।

मडगांव जंक्शन - पनवेल - मडगांव जं. के बीच विशेष गाड़ियों का संचालन

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! क्रिसमस/नए साल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मडगांव जंक्शन - पनवेल - मडगांव जं. के बीच निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं.01428/01427 मडगांव जं. - पनवेल - मडगांव जं. विशेष:

गाड़ी सं.01428 मडगांव जं. - पनवेल विशेष दिनांक 22/12/2023, 23/12/2023, 24/12/2023, 29/12/2023, 30/12/2023 और 31/12/2023 को 08:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:15 बजे पनवेल पहुंचेगी।