त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं में वृद्धि

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे, मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के समन्वय से मौजूदा पथ, ठहराव और समय के साथ निम्नलिखित त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवा में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:


क) मौजूदा संरचना के साथ त्योहार विशेष गाड़ियों की सेवाओं को बढ़ाना:

1) गाड़ी सं.02620 मेंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष दैनिक की सेवा दिनांक 08/11/2021 से 31/01/2022 तक बढ़ाई गई है।


2) गाड़ी सं.02619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल विशेष दैनिक की सेवा दिनांक 09/11/2021 से 01/02/2022 तक बढ़ाई गई है।

विशेष गाड़ी के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.02475 / 02476 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. - हिसार जं. साप्ताहिक विशेष: मौजूदा 18 एलएचबी डिब्बों की संरचना में 01 तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा जोड़ा गया है। यह गाड़ी निम्नलिखित दिनों में 19 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

1) गाड़ी सं.02475 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक विशेष दिनांक 13/10/2021 से 01/12/2021 (बुधवार) तक हिसार जं. से प्रस्थान करेगी।

दक्षिण पश्चिम रेलवे पर ट्रैक दोहरीकरण की बुनियादी संरचना का अपग्रेडेशन कार्य

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 10/10/2021 को दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुब्बली मंडल में सांवर्डे - चांदर गोवा - मडगांव जं. के बीच ट्रैक दोहरीकरण के साथ मडगांव जंक्शन पर बुनियादी संरचना अपग्रेडेशन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित गाड़ी सेवाएं निम्नानुसार हैं:

गाड़ियां रद्द करना:

1) दिनांक 07/10/2021 की गाड़ी सं.07419 / 07021 तिरुपति / हैदराबाद - वास्को-द-गामा साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष की यात्रा रद्द की गई है।

2) दिनांक 08/10/2021 की गाड़ी सं.07420 / 07022 वास्को-द-गामा - तिरुपति / हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष की यात्रा रद्द की गई है।

कोंकण रेलवे पर स्वच्छता पखवाड़ा - 2021

स्वच्छ भारत यह पहल स्वच्छ और हरित भारत की दिशा में एक मील का पत्थर है। कोंकण रेलवे "स्वच्छता पखवाड़ा" अभियान के माध्यम से, कोंकण रेलवे के स्टेशनों, ट्रेनों और साथ ही इसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए स्वच्छता और जागरूकता अभियान चला रही है।

करमाली और वेर्णा स्टेशन के बीच जुआरी पुल का अपग्रेडेशन कार्य

कारवार क्षेत्र में करमाली-वेर्णा सेक्शन के बीच दिनांक 04/10/2021से 06/10/2021 तक जुआरी पुल के स्टील गर्डर स्पैन के मौजूदा पीटीएफई (फ्री-एंड) बियरिंग प्रतिस्थापन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित गाड़ियों की सेवाएं निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का विनियमन:

1. दिनांक 04/10/2021 की गाड़ी सं.01151 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. विशेष की यात्रा 90 मिनट के लिए करमाली में विनियमित की जाएगी।

2. दिनांक 04/10/2021 की गाड़ी सं.01085 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. विशेष की यात्रा 30 मिनट के लिए थिविम में विनियमित की जाएगी।

दक्षिण पश्चिम रेलवे पर ट्रैक दोहरीकरण का बुनियादी संरचना का अपग्रेडेशन कार्य

दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 03/10/2021 से 10/10/2021 तक हुब्बली मंडल में सांवर्डे - चांदर गोवा - मडगांव जंक्शन सेक्शन के बीच ट्रैक दोहरीकरण के बुनियादी संरचना का अपग्रेडेशन कार्य करने का निर्णय लिया गया है। प्रभावित गाड़ियां निम्नानुसार हैं:

गाड़ियों का रद्दीकरण :

1) गाड़ी सं.07339 यशवंतपुर एक्सप्रेस - वास्को-द-गामा दैनिक विशेष की यात्रा दिनांक 06/10/2021 से 09/10/2021 तक रद्द की गई है।

2) गाड़ी सं.07340 वास्को-द-गामा - यशवंतपुर एक्सप्रेस विशेष की यात्रा दिनांक 03/10/2021 से 10/10/2021 तक रद्द की गई है।

विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.07419 / 07420 तिरुपति - वास्को-द-गामा - तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष और गाड़ी सं.07021 / 07022 हैदराबाद - वास्को-द-गामा - हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष: मौजूदा 10 डिब्बों की संरचना में 01 स्लीपर कोच की वृद्धि की गई। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों से 11 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

गाड़ी सं.01015 / 01016लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष के रेक का मानकीकरण

मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी सं.01015/01016 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष के डिब्बे बढ़ाकर रेक का मानकीकरण करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.01015 / 01016 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष के मौजूदा 20 डिब्बों की संरचना में 02 तृतिय श्रेणी वातानुकुलित डिब्बे बढ़ाकर मानकीकरण किया गया है। यह गाड़ी दिनांक 07/10/2021(गुरुवार) से 22 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

गाड़ी सं.06398 जसीडीह - वास्को-द-गामा विशेष का जसीडीह से प्रारंभ

रेल मंत्रालय द्वारा नई गाड़ी सं.06397/06398 जसीडीह- वास्को-द-गामा - जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

माननीय रेल मंत्री, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, श्री अश्विनी वैष्णव 28/09/2021 (मंगलवार) को 13:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर सेवा का उद्घाटन करेंगे। माननीय सांसद श्री निशिकांत दुबे जसीडीह में उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

उद्घाटन विशेष गाड़ी सं.06398 जसीडीह- वास्को-द-गामा (वन वे) एक्सप्रेस:

गाड़ी सं.02283/02284 एरणाकुलम जं. - ह. निजामुद्दीन - एरणाकुलम जं. दुरंतो विशेष का ठहराव

रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी सं.02283/02284 एरणाकुलम जं. - ह. निजामुद्दीन - एरणाकुलम जं. दुरंतो विशेष को दिनांक 30/09/2021 से छह महीने की अवधि के लिए प्रायोगिक आधार पर सूरत स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

दिनांक 28/09/2021 (मंगलवार) की गाड़ी सं.02283 एरणाकुलम जं.- ह.निजामुद्दीन विशेष एरणाकुलम जं. से प्रस्थान करेगी और सूरत स्टेशन पर दिनांक 30/09/2021 (गुरूवार) को पहुंचेगी तथा दिनांक 02/10/2021 (शनिवार) को गाड़ी सं.02284 ह.निजामुद्दीन - एरणाकुलम जं. विशेष सूरत स्टेशन पर दिनांक 03/10/2021 (रविवार ) को पहुंचेगी ।