अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियों के लिए बुकिंग
क) दिनांक 07/08/2021 से निम्नलिखितगाड़ियों की बुकिंग सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर खुलेगी।
1) गाड़ी सं.01236 सावंतवाड़ी रोड़ - मुंबई सीएसएमटी विशेष (पूर्ण आरक्षित)।
2) गाड़ी सं.01238 सावंतवाड़ी रोड़ - पनवेल विशेष (पूर्ण आरक्षित)।
3) गाड़ी सं.01240 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक(ट) विशेष (पूर्ण आरक्षित)।
4) गाड़ी सं.01242 कुडाल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (पूर्ण आरक्षित)।
5) गाड़ी सं.01244 कुडाल - पनवेल विशेष (पूर्ण आरक्षित)।
6) गाड़ी सं.01246 कुडाल - पनवेल विशेष (पूर्ण आरक्षित)।
अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियों का संचालन
भगवान गणेश के भक्तों के लिए खुश खबर !!! गणपति त्योहार 2021 के दौरान मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के समन्वय से अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.01235/01236 मुंबई सीएसएमटी - सावंतवाडी रोड- - मुंबई सीएसएमटी विशेष (पूर्ण आरक्षित):
गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की आवधिकता बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाओं में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाती है अब इसकी अवधि 06 अगस्त से 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाई गई है।
2) गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष प्रत्येक सोमवार को चलाई जाती है अब इसकी अवधि 09 अगस्त 2021 से 03 जनवरी 2022 तक बढ़ाई गई है।
विशेष गाड़ियों के डिब्बों में अस्थायी रूप से वृद्धि
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष: 17 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 02 शयनयान और 01 सेकेंड सीटिंग डिब्बों की वृद्धि की गई। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 20 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
विशेष गाडियों का रद्दीकरण और समय में पुनर्निर्धारण
दिनांक 24/07/2021 की प्रेस विज्ञप्ति की निरंतरता में, मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे द्वारा निम्नलिखित विशेष गाड़ियों की सेवाएं रद्द और समय में पुनर्निर्धारण करने का निर्णय लिया गया है:
गाड़ियों का रद्द होना:
1) गाड़ी सं.06084 ह. निजामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक विशेष दिनांक 26/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
2) गाड़ी संख्या 02432 ह. निजामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल 'राजधानी' त्रि-साप्ताहिक विशेष दिनांक 27/07/2021 को पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
गाड़ियों के समय में पुनर्निर्धारण:
विशेष गाड़ियों को पुनः शुरू, रद्दीकरण, आंशिक रद्दीकरण और समय में पुनर्निर्धारण
कोंकण रेलवे पर रत्नागिरी क्षेत्र के चिपलूण-कामथे स्टेशनों के बीच किमी 130/07 - 131/00 पर भारी वर्षा/बाढ़/भूस्खलन के कारण यातायात स्थगित की गई थी जिसे 24/07/2021 को 03:45 बजे पुनः शुरू किया गया। मध्य रेलवे, दक्षिण रेलवे, उत्तर रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा गाड़ी सेवाएं पुनः शुरू करने (पहले मध्य रेलवे द्वारा रद्द की गई थी), रद्द, आंशिक रद्द और समय में पुनर्निर्धारण करने का निर्णय लिया गया है:
विशेष गाड़ियों की सेवाएं पुनः शुरू करना :
बुलेटिन नंबर 12 गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन और आंशिक रुप से रद्द करना
बुलेटिन संख्या 11 की निरंतरता में, निम्नलिखित विशेष गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है और आंशिक रूप से रद्द किया गया है:
गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन :
1) दिनांक 23/07/2021 की गाड़ी सं. 02978 अजमेर-एर्नाकुलम विशेष अपने परिवर्तित मार्ग पर यानि सूरत, जलगांव जं., वर्धा जं., बल्हारशाह जं., विजयवाड़ा जं., इरोड जं., शोरनुर जं. होकर चालाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
बुलेटिन नंबर 11 - गाड़ी सेवाएं पुनः शुरू करना
कोंकण रेलवे पर रत्नागिरी के चिपलूण और कामथे स्टेशन के बीच वाशिष्ठी नदी पुल का जल स्तर खतरे के स्तर से ऊपर पहुंचने के कारण यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात स्थगित करने संबंधी दिनांक 23/07/2021 के बुलेटिन नंबर 10 की निरंतरता में 24/07/2021 को 03:45 बजे ट्रैक फिट प्रमाण पत्र जारी किया गया और कोंकण रेलवे मार्ग पर गाड़ी सेवाएं पुनः शुरू की गईं।
बुलेटिन नंबर 10 - गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:
क) दिनांक 21/07/2021 की गाड़ी सं.02617 एरणाकुलम - ह. निजामुद्दीन विशेष के यात्रियों को मडगांव वापिस लाया गया और दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी सं.02617 एरणाकुलम - ह. निजामुद्दीन विशेष से ह.निजामुद्दीन तक में यात्रा करने की अनुमति दी गई और दिनांक 22/07/2021 की गाड़ी सं.02617 एरणाकुलम – ह. निजामुद्दीन विशेष परिवर्तित मार्ग पर यानी मंगलूरु जं. - हासन - अरसीकेरे - गुंतकल - वाडी जं. - सोलापुर - दौंड जं. - मनमाड जं. से होकर चलाई जाएगी और आगे उसके मूल मार्ग पर चलाई जाएगी।
बुलेटिन नंबर 09 गाड़ियों का रद्दीकरण और मार्ग परिवर्तन
दिनांक 23/07/2021 के बुलेटिन संख्या 8 के निरंतरता में, भारी वर्षा के कारण रत्नागिरी क्षेत्र के चिपलूण और कामथे स्टेशन के बीच 130/7 से 131/0 किमी पर वाशिष्ठी नदी पुल का जल स्तर खतरे के स्तर से ऊपर पहुंच गया है और दक्षिण पश्चिम रेलवे के दूध सागर-कारानजोल सेक्शन में भूस्खलन के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द करने और मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया हैः-