मध्य रेलवे पर तीसरी लाइन से सातवीं लाइन के लिए वाडीबंदर यार्ड कनेक्टिविटी कार्य
मध्य रेलवे द्वारा दिनांक 02/10/2023 से 08/10/2023 तक सड़क की तीसरी लाइन के साथ सातवीं लाइन के वाडीबंदर यार्ड कनेक्टिविटी कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियों की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व समापन / नियत स्टेशन के बाद सेवा प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन से पूर्व समाप्त करना:
1. दिनांक 05/10/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22230 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा अपने नियत स्टेशन से पूर्व यानी दादर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।
गाड़ी सं.16595/16596 पंचगंगा एक्सप्रेस के लिए कुणिगल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की अवधि को बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.16595/16596 क्रांतिविर संगोल्लि रायण्णा बेंगलुरु स्टेशन - कारवार - क्रांतिविर संगोल्लि रायण्णा बेंगलुरु स्टेशन 'पंचगंगा' एक्सप्रेस (दैनिक) में निम्नानुसार दिए गए समय के साथ दिनांक 06/10/2023 से 05/01/2024 तक तीन महीने की अवधि के लिए प्रायोगिक आधार पर कुणिगल में अस्थायी ठहराव की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी सं.16595 क्रांतिवीर संगोल्लि रायण्ण बैंगलुरू स्टेशन - कारवार 'पंचगंगा' एक्सप्रेस (दैनिक)
स्टेशन
स्थायी आधार पर डिब्बों को बदलना
निम्नानुसार दिए गए विवरण के अनुसार स्थायी आधार पर निम्नलिखित गाड़ियों में 02 शयनयान डिब्बों को 02 इकोनॉमी तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बों से बदलने का निर्णय लिया गया है:
क्र.सं.
गाड़ी संख्या
मौजूदा डिब्बों की संरचना
के द्वारा बदला गया
संशोधित डिब्बों की संरचना
यात्रा प्रारंभ करने की तिथि
1
10104 मडगांव जन. - मुंबई सीएसएमटी मांडोवी एक्सप्रेस
कोंकण रेलवे पर स्वच्छता पखवाड़ा - 2023
कोंकण रेलवे पर दिनांक 16 से 30 सितंबर, 2023 तक दो सप्ताह अवधि के लिए स्वच्छता पर जागरूकता लाने के लिए "स्वच्छता पखवाड़ा" मनाया गया। इसे महात्मा गांधी जी की जयंती मनाते हुए उस दिन समापन करने के उद्देश्य से 02 अक्टतूबर, 2023 तक बढ़ाया गया। यह अभियान राष्ट्रीय "स्वच्छ भारत अभियान" को संरेखित करता है और एक स्वच्छ और हरित रेलवे पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के महत्व पर जोर देता है।
कोंकण रेलवे पर स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत कोंकण रेलवे के कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता शपथ लेने के साथ हुई। पखवाड़े के दौरान की गई गतिविधियों की मुख्य झलकियाँ निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.06071/06072 नागरकोइल - पनवेल - नागरकोइल विशेष का संचालन
दक्षिण रेलवे के समन्वय से त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.06071/06072 नागरकोइल - पनवेल - नागरकोइल विशेष:
गाड़ी सं.06071 नागरकोइल - पनवेल विशेष दिनांक 03/10/2023 मंगलवार को 11:40 बजे नागरकोइल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22:20 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.06072 पनवेल - नागरकोइल विशेष दिनांक 04/10/2023 बुधवार को 23:50 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 10:00 बजे नागरकोइल पहुंचेगी।
गणपति त्योहार-2023 के दौरान विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति त्योहार - 2023 के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है:
1) गाड़ी सं.07104/07103 मडगांव जं. - पनवेल - मडगांव जं. मेमू विशेष (अनारक्षित):
गाड़ी सं.07104 मडगांव जं. - पनवेल मेमू विशेष (अनारक्षित) दिनांक 30/09/2023, शनिवार को 07:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:30 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.07103 पनवेल - मडगांव जं.
बुलेटिन नंबर 04 - गाड़ियों का रद्दीकरण एवं पुनर्निर्धारण
दिनांक 01/10/2023 के बुलेटिन नंबर 3 की निरंतरता में दिनांक 30/09/2023 को पनवेल यार्ड में मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द और पुनर्निर्धारित किया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों को रद्द करना:
1) दिनांक 02/10/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01185 लोकमान्य तिलक (ट) - कुडाल विशेष की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2) दिनांक 02/10/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01186 कुडाल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
बुलेटिन क्रमांक 03 - गाड़ियों का रद्दीकरण, नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन, नियत स्टेशन के बाद सेवा प्रारंभ और समय का पुनर्निर्धारण
दिनांक 01/10/2023 के बुलेटिन नंबर 2 की निरंतरता में दिनांक 30/09/2023 को पनवेल यार्ड में मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण, निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द, नियत स्टेशन से पूर्व सेवा समापन, नियत स्टेशन के बाद सेवा प्रारंभ और समय का पुनर्निर्धारण किया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों को रद्द करना:
1) दिनांक 01/10/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01155 दिवा - चिपलूण विशेष की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2) दिनांक 02/10/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.11003 दादर - सावंतवाड़ी रोड "तुतारी" एक्सप्रेस की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
बुलेटिन क्रमांक 02 - गाड़ियों का रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन
दिनांक 01/10/2023 के बुलेटिन नंबर 1 की निरंतरता में दिनांक 30/09/2023 को पनवेल यार्ड में मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण, निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द, सेवा नियत समय से पूर्व समाप्त करना, पुनर्निधारित किया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों का रद्दीकरण:
1) दिनांक 01/10/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01188 पनवेल - कुडाल विशेष की सेवा पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
2) दिनांक 01/10/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.01170 कुडाल - पुणे विशेष की सेवा पूर्ण रूप से रद्द कर दी गई है।
गाड़ियों का देरी से संचालन
पनवेल यार्ड में दिनांक 30/09/2023 को मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण निम्नलिखित गाड़ियां देरी से चल रही हैं। विवरण निम्नानुसार हैं :
निम्नलिखित गाड़ियां 03 घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं:
1) गाड़ी सं.09017 मडगांव जं. - उधना जं. विशेष की सेवा दिनांक 30/09/2023 को प्रारंभ की जाएगी।
2) गाड़ी सं.11004 सावंतवाड़ी रोड - दादर "तुतारी" एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 30/09/2023 को प्रारंभ की जाएगी।
3) गाड़ी सं.01187 करमाली-पनवेल विशेष की सेवा दिनांक 30/09/2023 को प्रारंभ की जाएगी।