कोंकण रेलवे पर दिनांक 22.03.2020 को ट्रेन सेवाएं रद्द करना
कोंकण रेलवे पर दिनांक 22.03.2020 को "ट्रेन सेवाओं को रद्द करने" के संबंध में दिनांक 21.03.2020 की प्रेस रिलीज की निरंतरता में कोरोनोवायरस संकट के मद्देनजर रविवार को 'जनता कर्फ्यू' के अनुपालन में निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है:
1) ट्रेन नं. 16337 ओखा - एर्नाकुलम जंक्शन द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22/03/2020 को रद्द कर दी गई है।
2) ट्रेन नं. 12618 ह. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन "मंगला" दैनिक एक्सप्रेस दिनांक 22/03/2020 को रद्द कर दी गई है।
पीआरएस काउंटर जनरेट टिकट के लिए धनवापसी नियमों को शिथिल करना – कोविड 19 के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए एक कदम
भीड़ वाली जगहों से बचने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ-साथ टिकट धनवापसी का लाभ उठाने के लिए रेल यात्रियों को सुविधा प्रदान करने हेतु रेल मंत्रालय ने विशेष मामले के रूप में पीआरएस काउंटर जनरेट टिकटों के लिए धनवापसी नियम शिथिल किए हैं।
ई-टिकट के लिए सभी नियम समान हैं, इसलिए यात्री को इस टिकट की धनवापसी के लिए स्टेशन आने की जरूरत नहीं है। यह छूट 3 महीने की यात्रा अवधि के लिए है यानी 21 मार्च से 21 जून, 2020 तक। पीआरएस काउंटर जनरेट टिकटों के लिए रिफंड नियमों में छूट इस प्रकार है:
कोंकण रेलवे पर दिनांक 22.03.2020 को ट्रेन सेवाएं रद्द करना
कोविड-19 के मद्देनजर कोंकण रेलवे पर 22.03.2020 को ट्रेन सेवाओं का विनियमन" संबंध में दिनांक 21.03.2020 की प्रेस विज्ञप्ति की निरंतरता में कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर रविवार को 'जनता कर्फ्यू' के अनुपालन में निम्नलिखित ट्रेन रद्द की गई हैं:
कोविड-19(COVID-19) के मद्देनजर कोंकण रेलवे पर दिनांक 22.03.2020 को ट्रेन सेवाओं का विनियमन
माननीय प्रधानमंत्री जी ने कोरोनोवायरस संकट के मद्देनजर रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील की है और उसके अनुसरण में 22 मार्च, 2020 को ट्रेन सेवाओं को विनियमित किया जाएगा।
21 मार्च / 22 मार्च, 2020 की मध्यरात्रि से 22 मार्च, 2020 को 22:00 बजे तक सभी यात्री ट्रेन नहीं चलाई जाएंगी। हालांकि, ट्रेन सेवाएं जो पहले ही 7:00 बजे तक शुरू की गई हैं, उन्हें गंतव्य स्थान तक चलाया जाएगा ।
रद्द की गई ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
1) ट्रेन नं. 50104 रत्नागिरी - दादर दैनिक पैसेंजर, दिनांक 22/03/2020 को रद्द कर दी जाएगी।
गाड़ियां रद्द करना
रेलवे बोर्ड द्वारा कोविड-19 महामारी के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए निम्नलिखित गाड़ियां रद्द करने का निर्णय लिया गया है:-
1) गाड़ी सं.11085 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन एसी डबल डेकर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दि. 23, 26 और 30 मार्च, 2020 को रद्द की गई है।
2) गाड़ी सं.11086 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) एसी डबल डेकर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.24, 27 और 31 मार्च, 2020 को रद्द की गई है।
3) गाड़ी सं.12223 लोकमान्य तिलक (ट) - एरणाकुलम जंक्शन एसी दुरंतो साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.21, 24, 28 और 31 मार्च, 2020 को रद्द की गई है।
गाड़ियां रद्द करना
रेलवे बोर्ड द्वारा कोविड-19 महामारी के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए निम्नलिखित गाड़ियां रद्द करने का निर्णय लिया गया है:-
1) गाड़ी सं.10215 मडगांव जंक्शन - एरणाकुलम जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.22 और 29 मार्च, 2020 को रद्द की गई है।
2) गाड़ी सं.10216 एरणाकुलम जंक्शन - मडगांव जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.23 और 30 मार्च, 2020 को रद्द की गई है।
3) गाड़ी सं.70103/70104 पेडणे - मडगांव जंक्शन - पेडणे डेमू पैसेंजर (रविवार छोड़कर) दि.20 से 31 मार्च, 2020 तक रद्द की गई है।
असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।
गाड़ी संख्या 07309/07310 यशवंतपुर जंक्शन - वास्को द गामा - यशवंतपुर विशेष रद्द करना।
कोविड-19(COVID-19) के महामारी के प्रकोप के कारण दक्षिण पश्चिम रेलवे और रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेन नंबर 07309 यशवंतपुर जंक्शन- वास्को द गामा विशेष की सेवाएं दिनांक 19, 20, 21, 23, 25, 26, 27, 28, 30 मार्च और 01 अप्रैल,2020 (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) और ट्रेन नंबर 07310 वास्को द गामा - यशवंतपुर जंक्शन विशेष की सेवाएं दिनांक 18, 19, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 29 और 31 मार्च, 2020 (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार) को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। ।
असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें
गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक विशेष रद्द करना
कोविड -19 के महामारी के प्रकोप के कारण रेलवे बोर्ड और पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा 21 और 28 मार्च, 2020 (शनिवार) को गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बत्तूर जंक्शन साप्ताहिक विशेष और 23 और 30 मार्च, 2020 (सोमवार) को गाड़ी संख्या 02197 कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक विशेष की सेवाएं रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।
गाड़ी संख्या 22636/22635 मंगलुरु जंक्शन - मडगांव जंक्शन - मंगलुरु जंक्शन "इंटरसिटी" एक्सप्रेस रद्द करना
दक्षिण रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 22636/22635 मंगलुरु जंक्शन - मडगांव जंक्शन - मंगलुरु जंक्शन "इंटरसिटी" एक्सप्रेस (दैनिक) की सेवाएं दिनांक 19 मार्च, 2020 से 31 मार्च 2020 तक रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।
कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोंकण रेलवे द्वारा उठाए गए कदम और उपाय
नए कोरोना वायरस (कोविड-19) के संबंध में हाल ही के घटनाक्रम के मद्देनजर कोंकण रेलवे ने अपने मार्ग पर इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निम्नलिखित निवारक उपाय किए हैं:
1. सभी कोंकण रेलवे की गाड़ियों, प्लेटफॉर्म सहित बड़े स्टेशनों, आसपास के क्षेत्र, पेदल ऊपरी पुल, सीढ़ियां, शौचालय, बुकिंग कार्यालय, प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, डेस्क काउंटर, दरवाज़े के हैंडल नॉब और हैंड टच वाले स्थान आदि पर नियमित फॉगिंग, सफाई और कीटाणुशोधन किया जा रहा है।