विशेष गाडियों की सेवा अवधि बढ़ाना

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए गाड़ी सं.01467 / 01468 पुणे जं. - एरणाकुलम - पुणे जं. हमसफर विशेष वर्तमान दिन, ठहराव, समय-सारणी को बनाए रखते हुए संशोधित डिब्बों की संरचना के साथ गाड़ियों की आवधिकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी सं.01467/01468 पुणे जंक्शन - एरणाकुलम जंक्शन - पुणे जंक्शन हमसफर विशेष के स्थान पर बढ़ाई गई आवधिकता के साथ विशेष किराए पर संशोधित गाड़ी सं.01469/01470 पुणे जंक्शन - एरणाकुलम जंक्शन - पुणे जंक्शन विशेष चलायी जाएगी। विवरण निम्नानुसार है।

डिब्बों में अस्थाई तौर पर वृध्दि

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों के डिब्बों में अस्थाई तौर पर वृध्दि कराने का निर्णय लिया गया है।

1. गाड़ी सं.19260/19259 भावनगर - कोचुवेली - भावनगर साप्ताहिक एक्सप्रेस के 20 डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक शयनयान डिब्बा बढ़ाया जाएगा। 21 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ गाड़ी निम्नानुसार चलाई जाएगी:

क) गाड़ी सं.19260 प्रत्येक मंगलवार को दि.07/01/2020 से 28/01/2020 तक भावनगर से प्रस्थान करेगी।

ख) गाड़ी सं.19259 प्रत्येक गुरुवार को दि. 09/01/2020 से 30/01/2020 तक कोचूवेली से प्रस्थान करेगी।

विशेष गाडियों की सेवा अवधि बढ़ाना

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए वर्तमान दिन, ठहराव, समय-सारणी और संरचना को बनाए रखते हुए निम्नानुसार विशेष गाड़ियों की आवधिकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

1) गाड़ी सं.01051 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली विशेष (साप्ताहिक) लोकमान्य तिलक (ट) से शुक्रवार को चलने वाली गाड़ी की सेवा 10/01/2020 तक बढ़ाई गई है।

2) गाड़ी सं.01052 करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) करमाली से रविवार को चलने वाली गाड़ी की सेवा 12/01/2020 तक बढ़ाई गई है।

डिब्बों में अस्थायी तौर पर वृद्धि

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार जंक्शन – कोयम्बत्तूर जंक्शन - हिसार जंक्शन वातानुकूलित साप्ताहिक एक्सप्रेस के 17 डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा अस्थायी आधार पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

18 डिब्बों की संशोधित संरचना लिए समयावधि निम्नानुसार है:

1. गाडी संख्या 22475, हिसार जंक्शन से 02/01/2020 से 30/01/2020 तक।
2. गाडी संख्या 22476, कोयम्बत्तूर जंक्शन से 04/01/2020 से 01/02/2020 तक।

गाड़ी संख्या 09204/09203 भावनगर - मंगलुरु जंक्शन - भावनगर जंक्शन विशेष को कुंदापुरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! 24 दिसंबर, 2019 की प्रेस विज्ञप्ति के क्रम में गाड़ी संख्या 09204/09203 भावनगर - मंगलुरु जंक्शन - भावनगर जंक्शन विशेष के लिए कुंदापुरा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं। 

शीतकाल / क्रिसमस 2019 के दौरान हॉलिडे विशेष गाड़ियां चलाना

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम रेलवे के समन्वय से शीतकाल / क्रिसमस 2019 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए बांद्रा (ट) / जामनगर / अहमदाबाद जंक्शन और थिविम के बीच हॉलिडे स्पेशल गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

वन वे स्पेशन गाड़ी चलाना

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए दक्षिण रेलवे के समन्वय से मंगलुरू जंक्शन से चंडीगढ़ के बीच वन वे स्पेशल गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।विवरण निम्नानुसार हैं :

गाड़ी संख्या 06039 मंगलुरू जंक्शन - चंडीगढ़ वन वे स्पेशल:

शीतकाल / क्रिसमस / नव वर्ष के दौरान हॉलिडे विशेष गाड़ियां चलाना

शीतकाल / क्रिसमस / नव वर्ष के दौरान हॉलिडे विशेष गाड़ियां चलानायात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम रेलवे के समन्वय से शीतकाल / क्रिसमस 2019 / नव वर्ष 2020 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए भावनगर और मंगलुरू जंक्शन के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

विशेष किराए पर गाड़ी सं.09204/09203 भावनगर - मंगलुरु जंक्शन - भावनगर विशेष:

शीतकाल / क्रिसमस / नव वर्ष के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाना

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से शीतकाल / क्रिसमस 2019 / नव वर्ष 2020 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए लोकमान्य तिलक (ट) और मडगांव जंक्शन के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :
1) गाड़ी सं.01033/01034 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):

आडवली स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य

आडवली स्टेशन पर लूप लाइन नं. 2 को कार्यान्वित करने हेतु बुनियादी संरचनाओं के अपग्रेडेशन कार्य के शुक्रवार दिनांक 27/12/2019 को 23:45 बजे से शनिवार दिनांक 28/12/2019 को 07:45 बजे तक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ियों के विवरण निम्नानुसार हैं:  

निम्नलिखित गाड़ियां अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होंगी: