मंगलूरु जंक्शन और जोकट्टे के बीच लाइन ब्लॉक के कारण गाड़ियों को विनियमित / नियत स्थान से पूर्व रद्द करना

दक्षिण रेलवे द्वारा भूस्खलन के कारण ट्रैक रिस्टोरेशन कार्य के लिए गुरुवार दिनांक 31/10/2019 को 13:50 बजे से 19:50 बजे तक मंगलूरु जंक्शन और जोकट्टे के बीच लाइन ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1. नियत स्थान से पूर्व रद्द करना / आंशिक रूप से रद्द करना:

  • ट्रेन नं. 70105 मडगाँव जंक्शन - मंगलूरू सेंट्रल डेमू की सेवा दिनांक 31/10/2019 को ठोकुर स्टेशन पर समाप्त की जाएगी।

भावनगर - मंगलूरु जंक्शन-भावनगर-विशेष किराए पर विशेष गाड़ी चलाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !! दिवाली महोत्सव 2019 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए पश्चिम रेलवे के समन्वय से भावनगर और मंगलूरु जंक्शन के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.09204/09203 भावनगर - मंगलूरु जंक्शन - भावनगर विशेष किराए पर विशेष :

गाड़ी सं.09204 भावनगर - मंगलूरु जंक्शन विशेष किराए पर विशेष बुधवार 30 अक्तूबर,2019 को 23:00 बजे भावनगर से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 06:15 बजे मंगलूरु जंक्शन पहुंचेगी।

स्थायी और अस्थायी तौर पर डिब्बा में वृद्धि

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! दक्षिण रेलवे और उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है:

1) स्थायी आधार पर वृद्धि:

गाड़ी संख्या

वर्तमान संरचना

संशोधित संरचना

वृद्धि की अवधि

22633/22634

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल –

ह. निजामुद्दीन -

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल

साप्ताहिक एक्सप्रेस

द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा

गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर जंक्शन - कोयंबत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन विशेष गाड़ी की आवधिकता बढ़ाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जंक्शन - कोयंबत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन विशेष (साप्ताहिक) की आवधिकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण निम्नानुसार है :  

गाड़ी नं.02198/02197 जबलपुर जंक्शन - कोयंबत्तूर जंक्शन- जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक विशेष :

इंदापुर और वेरवली स्टेशनों पर क्षमता संवर्द्धन कार्य

गुणवत्ता वाली बुनियादी संरचनाएं और सुविधाएं बेहतर यात्री संतुष्टि की कुंजी है। कोंकण रेलवे उच्चतर यात्री संतुष्टि प्राप्त करने के लिए सेवाओं और बुनियादी संरचनाओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कोंकण रेलवे ने "रोहा - वीर ट्रैक दोहरीकरण" और "10 नए स्टेशनों और 8 लूप लाइनों के निर्माण कार्य" के लिए अपने मार्ग के विभिन्न स्थानों पर परियोजना शुरू की है।

गाड़ी सं.22659/22660 कोचुवेली - देहरादून - कोचुवेली एक्सप्रेस रद्द करना

उत्तर रेलवे द्वारा 10/11/2019 से 07/02/2020 तक मुरादाबाद मंडल में देहरादून यार्ड का रीमॉडलिंग कार्य करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए निम्नलिखित गाड़ियां रद्द की गई हैं।

रद्द की गई गाड़ियां:

क्र.सं.

गाड़ी संख्या

से रद्द

तक रद्द

1

22659 कोचुवेली - देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस

08/11/2019

31/01/2020

2

22660 देहरादून – कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस

दीपावली त्योहार - 2019 के दौरान विशेष गाड़ियां चलाना

यात्रियों के लिए खुश खबर!! वर्ष – 2019 में दीपावली त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय से लोकमान्य तिलक (ट) और करमाली के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण निम्नानुसार हैं:

1. गाड़ी सं.82129 लोकमान्य तिलक (ट) – करमाली सुविधा विशेष:

गाड़ी सं.82129 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली सुविधा विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक (ट) से शनिवार 26 अक्तूबर, 2019 को सुबह 06:45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 14:30 बजे करमाली पहुंचेगी।

गाड़ी सं.11003/11004 दादर - सावंतवाड़ी रोड - दादर तुतारी एक्सप्रेस के डिब्बों में अस्थायी तौर पर वृद्धि

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! दीपावली त्यौहार - 2019 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.11003/11004 दादर - सावंतवाड़ी रोड - दादर तुतारी एक्सप्रेस में अतिरिक्त डिब्बे बढाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी सं.

वर्तमान संरचना

संशोधित संरचना

वृद्धि की अवधि

11003/11004
दादर -
सावंतवाड़ी रोड - दादर
"तुतारी" एक्सप्रेस

कुंदापुरा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!! रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी सं.16312/16311 कोचुवेली - श्री गंगा नगर - कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 20.10.2019 (रविवार) तथा गाड़ी सं.22149/22150 एर्नाकुलम जंक्शन - पुणे जंक्शन - एर्नाकुलम जंक्शन (पनवेल से होकर) द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22.10.2019 (मंगलवार) को कुंदापुरा स्टेशन पर छह महीने की अवधि के लिए प्रयोगिक आधार पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) कुंदापुरा स्टेशन पर गाड़ी सं.16312/16311 कोचुवेली - श्री गंगा नगर - कोचुवेली साप्ताहिक एक्सप्रेस के लिए ठहराव का समय

कोंकण रेलवे का 29वां स्थापना दिवस समारोह

कोंकण रेलवे के लिए 15 अक्तूबर एक महत्वपूर्ण दिन है और इस दिन को ही कोंकण रेलवे इस वर्ष भी अपना 29वां स्थापना दिवस मना रही है। इस दिन अविश्वसनीय कोंकण को शेष भारत से जोड़ने के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण परियोजना को वास्तविकता में कार्यान्वित किया गया।

माननीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल कोंकण रेलवे के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत और मार्गदर्शक बने हैं। कोंकण रेलवे हमेशा अपने ग्राहक संतुष्टि के लक्ष्य और उद्देश्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ यात्रियों को आरामदायी, सुरक्षित और संरक्षित सेवा प्रदान करने में आग्रेसर रही है।