गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर - कोयम्बटूर- जबलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर !!
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी सं. 02198/02197 जबलपुर और कोयम्बटूर के बीच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
जिसका विवरण निम्नानुसार हैं: -
गाड़ी से.02198 / 02197 जबलपुर–कोयम्बटूर - जबलपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी (साप्ताहिक)
(प्रत्येक दिशा में 5 फेरे)
वेलांकन्नी - पनवेल के बीच विशेष किराये पर विशेष गाड़ी चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
अवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ, वेलांकन्नी मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 06099 वेलांकन्नी - पनवेल विशेष किराये पर विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी संख्या 06099 वेलांकन्नी - पनवेल विशेष किराये विशेष गाड़ी।
गाड़ी संख्या 06099 वेलांकन्नी - पनवेल विशेष किराये पर विशेष गाड़ी 09.09.2017 (शनिवार) को सुबह 09.00 बजे वेलांकन्नी से प्रस्थान करेगीI यह गाड़ी अगले दिन शाम 19:55 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 22655/22656 तिरुवनंतपुरम - ह. निजामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस की संरचना में संशोधन
दक्षिण रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 22655/22656 थिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह. निजामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस की संरचना को संशोधित करने का निर्णय लिया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
कोंकण रेलवे कर्मचारियों द्वारा सराहनीय सेवा
श्री सुधाकर गवस गाड़ी सं. 22150 पुणे एर्णाकुलम एक्सप्रेस मे मुंबई से सावंतवाडी तक 24.08.2017 को यात्रा कर रहे थे। सावंतवाडी रोड स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी बैग जिसमें गहनों तथा अन्य वस्तु जिसकी कीमत रू. 2,50,000 / - है वह दूसरे व्यक्ति के बैग के साथ बदल गई है।
गणपति उत्सव- 2017 के लिए की गई व्यवस्था
गणपति उत्सव के दौरान कोंकण रेलवे, मध्य और पश्चिम रेल के समन्वय से मुंबई / पुणे / मनमाड / अहमदाबाद से रत्नागिरी / चिपलूण / सावंतवाडी / करमली / मड़गांव तक 248 ट्रिप विशेष गाड़ियां चला रही है। इसके अलावा, इस त्योहार के दौरान, पिछले वर्ष की तुलना में कोकण मार्ग पर 49 और नियमित गाड़ियां भी चलाई जा रही हैं। उत्तर महाराष्ट्र के यात्रियों की सुविधा के लिए पहली बार मनमाड से विशेष गाड़ी चलाई गई। अनारक्षित यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस वर्ष सभी मिश्र श्रेणी की गाड़ियों में द्वितीय श्रेणी अनारक्षित कोच शामिल करना निर्धारित किया गया है।
गणपति महोत्सव के दौरान कोंकण रेलवे पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था
गणपति महोत्सव के दौरान कोंकण रेलवे पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था
गणेशोत्सव कोंकण क्षेत्र का सबसे लोकप्रिय त्योहार है। कोंकण रेलवे के रत्नागिरि क्षेत्र में यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए और यात्रियों की यात्रा सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा के लिए कई अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं।
गणपति विशेष गाड़ियों की संरचना में परिवर्तन
निम्नलिखित गणपति विशेष गाड़ियों की संरचना में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
गाड़ी सं. 01423/01424 पुणे - सावंतवाडी रोड - पुणे (साप्ताहिक) विशेष :
मौजूदा संरचना: कुल 15 एल.एच.बी. कोच = 3 टीयर ए.सी. - 13 कोच, एस.एल.आर. - 02 कोच
संशोधित संरचना: कुल 18 कोच = 3 टीयर ए.सी. - 16 कोच, एस.एल.आर. - 02 कोच
कोंकण रेल्वे पर विशेष किराए पर विशेष रेलगाड़ी
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !! पनवेल से कोयम्बटूर के बीच (एक दिशा मे) विशेष किराए पर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका विवरण नीचे दिए अनुसार है।
ट्रेन नंबर 06096 पनवेल से कोयम्बटूर के बीच विशेष किराए पर विशेष ट्रेन (01 ट्रिप):
ट्रेन नंबर 06096 पनवेल - कोयम्बटूर विशेष किराया पर विशेष रेलगाड़ी 10 सितंबर, 2017 (रविवार) को 12:10 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन 13:45 बजे कोयंबटूर पहुंच जाएगी।
कोंकण रेलवे मार्ग पर अतिरिक्त गणपती विशेष गाड़ियां चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
गणपती उत्सव 2017 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुंबई सीएसएमटी चिपलून, पुणे - सावंतवाडी रोड और मनमाड - करमाली - अजनी यह के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ियां को चलाने के लिए निर्णय लिया गया हैI
इसका विवरण निम्नानुसार हैं:
स्थायी तौर पर डिब्बों में वृद्धि
दक्षिण रेलवे ने ट्रेन नंबर 22653/22654 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - हज़रत निजामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस में स्थायी आधार पर एक कोंपोसिट कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। विवरण निम्नानुसार है :
यात्रियों से अनुरोध है की इस सेवा का लाभ उठाए ।