अस्थायी तौर पर डिब्बों में वृद्धि

यात्रियों के लिए खुश खबर !! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर -कोयंबटूर- जबलपुर विशेष गाड़ी में अस्थायी तौर पर 3 टीयर एसी के दो डिब्बों की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।

सेवा कि तिथी :-
गाडी संख्या 02198 जबलपुर - कोयंबतूर विशेष दिनांक 29/07/2017 से 23/09/2017 तक।
गाडी संख्या 02197 कोयंबतूर - जबलपुर विशेष दिनांक 31/07/2017 से 25/09/2017 तक।

मौजूदा संरचना: कुल 18 कोच = सम्मिश्र (2 टीयर एसी + 3 टीयर एसी) - 01 कोच, 3 टीयर एसी - 01 कोच, स्लीपर - 10 कोच, जनरल - 04 कोच, एसएलआरडी -02

गाड़ी संख्या 02182 भोपाल - मडगाँव सुपरफास्ट विशेष

यात्रियों के लिए खुश खबर !! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं. 02182
भोपाल - मडगाँव सुपरफास्ट विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं: -    

गाड़ी सं.02182 भोपाल - मडगाँव सुपरफास्ट विशेष गाड़ी (01 फेरा)

गाड़ी संख्या 02182 भोपाल - मडगाँव सुपरफास्ट विशेष, सोमवार को (दिनांक 24/07/2017 को )18:20 बजे भोपाल से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन 18:30 बजे मडगाँव पहुंचेगी।

रत्नागिरी में माल भाड़ा ग्राहकों की बैठक

कोंकण रेलवे ने माल भाड़ा ग्राहकों की आवश्यकताओं का पता लगाने के लिए दिनांक19/07/2017 को रत्नागिरी में माल भाड़ा ग्राहकों की बैठक आयोजित की। यह बैठक माल भाड़ा की अपनी हिस्सेदारी में सुधार लाने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डालने के लिए आयोजित की गई थी। इसके अलावा, माल भाडा ग्राहकों को सूचित किया गया कि कोंकण रेलवे, नीतियों में बदलाव करके रेल परिचालन आकर्षक और सुलभ करेगी।  

गणपती विषेश गाड़ियों का आरक्षण

अ)  निम्न गणपती विषेश गाड़ियों का आरक्षण  15-07-2017 से इंटरनेट तथा  सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) के माध्यम द्वारा किया जा सकेगा

1) गाड़ी संख्या 09001/09002   मुंबई सेंट्रल मंगलुरू जं -  मुंबई सेंट्रल  
2).गाड़ी संख्या 09009/09010 बांद्रा (ट) - करमाली - बांद्रा (ट)।
3).गाड़ी संख्या 09416/09415 अहमदाबाद - करमाली - अहमदाबाद।
4). गाड़ी संख्या 09007/09008 मुंबई सेंट्रल - मडगांव - मुंबई सेंट्रल।

कोंकण रेलवे मार्ग पर अतिरिक्त गणपती के विशेष गाड़ियों का चलाना

 यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!

गणपती महोत्सव -2017 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल - मडगाँव -मुंबई सेंट्रल के बीच विशेष गाड़ियों को चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार हैं:

विज्ञान एक्सप्रेस प्रदर्शनी विशेष गाड़ी के कार्यक्रम में बदलाव

"विज्ञान एक्सप्रेस" ( विशेष गाड़ी) को दिनांक  14/07/2017 से 17/07/2017 तक रत्नागिरी स्थानक पर प्रदर्शन के लिए रखा जाना था। अब,  "विज्ञान एक्सप्रेस" का कार्यक्रम बदलने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण नीचे दिए अनुसार है:

Image removed.

कोंकण रेलवे मार्ग पर गणपति के दौरान विशेष गाड़ियों का चलाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
 गणपति महोत्सव -2017 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में  रखते हुए  अहमदाबाद / मुंबई सेंट्रल / बांद्रा (ट) और मंगलुरु जं/ करमाली के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार हैं:

1)गाड़ी संख्या  09001/09002 मुंबई सेंट्रल- मंगलुरु जं - मुंबई सेंट्रल (साप्ताहिक) विशेष किराए पर विशेष गाड़ी  :

कोंकण रेलवे पर " सायन्स एक्सप्रेस" प्रदर्शनी स्पेशल ट्रेन

रेल मंत्रालय ने विज्ञान और तकनीक मंत्रालय के सहयोग  से कोंकण रेलवे पर "सायन्स एक्सप्रेस" (एक प्रदर्शनी विशेष ट्रेन) चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन नं . 22659/22660 कोचुवेली - देहरादून - कोचुवेली एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग पर पुनः बहाल करना

उत्तर रेलवे ने ट्रेन नंबर 22659 कोचुवेली - देहरादून एक्सप्रेस को 07/07/2017 को  कोचुवेली से और ट्रेन नंबर 22660 देहरादून - कोचुवेली एक्सप्रेस को 10/07/2017 को देहरादून से पुनः बहाल करने का फैसला किया है (जिन्हे पहले रद्द कर दिया गया था)। गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग पर हजरत निजामुद्दीन - टिळक ब्रिगेड - दिल्ली सहादरा जंक्शन - शामली - तपरी जंक्शन होते हुये चलाया जाएगा। विवरण नीचे दिए गए हैं:

गाड़ी संख्या 09458/09457 गांधीधाम -तिरुनेलवेली -गांधीधाम (साप्ताहिक)विशेष गाड़ी का विस्तार

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष किराए पर गाड़ी संख्या 09458/09457 गांधीधाम - तिरुनेलवेली-गांधीधाम (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी की यात्रा का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।उसका विवरण निम्नानुसार हैं: