शयनयान डिब्बे को अस्थायी रूप से विस्तार

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !! यात्रियों की भीड़ को  ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के साथ समन्वय से  गाड़ी संख्या 12217/12218 चंडीगढ़ - कोचुवेली - चंडीगढ़   के केरल संपर्क क्रांति  एक्सप्रेस में अस्थायी  रूप से  एक शयनयान डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है

Image removed.

यात्रियों से अनुरोध है परिवर्तन पर ध्यान दे I

गाड़ियों की समय सारणी का पुनर्निर्धारण

दक्षिण रेलवे ने कोचुवेली - तिरुवनंतपुरम खंड में मौजूदा ऊपरी पुल के विस्तार कार्य के संबंध में पांच दिन के लिए रात चार घंटे का (22:40 बजे से 2:40 बजे तक ) लाइन ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। जिससे गाड़ियों की पुनर्निर्धारण स्थिति निम्नानुसार है:

1) गाड़ी संख्या 22655 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह निजामुद्दीन एक्सप्रेस यह गाड़ी तिरुवनंतपुरम   सेंट्रल से दिनांक 14/03/2018 (बुधवार) रात 02:50 बजे प्रस्थान करेगी जो समय सारणी के अनुसार     01:50 घंटे देरी से चलाई जाएगी ।

स्थायी तौर पर डिब्बों की संरचना में बदलावI

यात्रियों के लिए खुश खबर !!  दक्षिण रेलवे के साथ समन्वय से  गाड़ी संख्या . 16312 / 16311 कोचुवेली  – बीकानेर  – कोचुवेली  एक्सप्रेस  में  स्थायी तौर पर डिब्बों की संरचना में बदलाव     इन  विवरण निम्नानुसार  है I  

Image removed.

कोंकण रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सैनिटरी वेडिंग मशीनों की स्थापना

कोंकण रेलवे पर यात्रा करने वाली महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, कोंकण रेलवे ने रत्नागिरी, मडगांव और उडुपि रेलवे स्टेशनों पर सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की हैं।                                                  

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन – 2018

समाज के प्रति महिलाओं के उल्लेखनीय योगदान का सम्मान करने के लिए प्रति वर्ष 8 मार्च को पूरे विश्व में महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरे विश्व में महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित रखने और एक समान समाज बनाने के लिए प्रेरणादायक भूमिका भी निभाता है। महिला दिवस कई महिलाओं की अनसुनी आवाज़ को याद करता है, जो उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने और अपनी पूरी क्षमता को साकार करने में दबी हुई थी।

सप्ताहांत की लंबी छुट्टियों / होली फेस्टिवल - 2018 के दौरान विशेष गाड़ी चलाना।

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !! मध्य रेलवे के साथ समन्वय से लंबी सप्ताहांत / की लंबी छुट्टियों होली त्यौहार 2018 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मडगाँव-पनवेल-मडगाँव के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:-

गाड़ी संख्या 01026/01025 मडगांव - पनवेल - मडगाँव विशेष:
-
गाड़ी संख्या 01026 मडगांव पनवेल विशेष मडगाँव से 13:30 बजे शनिवार 03/03/2018 को प्रस्थान करेंगी। यह गाड़ी उसी रात 23.00 बजे पनवेल पहुंचेगी।

होली उत्सव के दौरान विशेष गाड़ी चलाना -2018

यात्रियों के लिए खुश खबर !!!
होली उत्सव के दौरान यात्रियों की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय से लोकमान्य तिलक (ट)- मडगांव-लोकमान्य तिलक (ट) के बीच विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है । इससे संबंधित विवरण निम्नानुसार हैं:

गाड़ी संख्या 01043 / 01044 लोकमान्य तिलक (ट) - मड़गांव- लोकमान्य तिलक (ट) विशेष :

गाड़ी संख्या 12449 / 12450 गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को प्रायोगिक तौर पर सूरत स्टेशन पर रुकवाना

यात्रियों के लिए खुश खबर !!  रेलवे मंत्रालय द्वारा गाड़ी संख्या 12449 / 12450 चंडीगढ़ - मडगाँव-चंडीगढ़ गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को सूरत स्टेशन पर दि.23/02/2018 से छः महीने की अवधि के लिए प्रयोगात्मक स्टॉपेज देने  का निर्णय  लिया गया । इससे संबंधित विवरण निम्नानुसार हैं :
 
गाड़ी संख्या 12449 / 12450 चंडीगढ़ - मडगाँव- चंडीगढ़ गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस :

होली और साप्ताहिक छुट्टियों के दौरान विशेष गाड़ियां चलाना

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! होली और साप्ताहिक छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय से लोकमान्य तिलक (टी)- करमली-लोकमान्य तिलक (टी) के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है । संबंधित विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी संख्या 02035 / 02036 लोकमान्य तिलक (टी)- करमली- लोकमान्य तिलक (टी)
साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष :

गाड़ी संख्या 02035 लोकमान्य तिलक (टी) -करमली साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष बुधवार
दि. 28/02/2018 को 20:50 बजे लोकमान्य तिलक (टी) से प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन 06:15 बजे करमली पहुंचेगी।  

विझीनजम सीपोर्ट रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण के लिए विझीनजम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर।

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (के.आर.सी.एल) ने 'देव भूमि' केरल में अपनी पहली निर्माण परियोजना हासिल की है ।विझीनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह के साथ राष्ट्रीय रेलवे लाइन को जोड़ने हेतु कंपनी ने केरल सरकार के उपक्रम के तहत  विझीनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह निगम (वी.आई.एस.एल) के साथ एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सह निर्माण अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना में लगभग 12 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण करना अपेक्षित है तथा तिरुवनंतपुरम के दक्षिण में स्थित बलरामपुरम स्टेशन और बंदरगाह को जोड़ने की योजना है।