महाड डाकघर में यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) को कार्यान्वित करना
यात्रियों के लिए खुश खबर !!!
ऐसे स्थान जो रेल मार्ग से जुड़े नहीं है वहां के यात्रियों को टिकट आरक्षित करने में होनेवाली असुविधा और कठिनाई से बचने के लिए, दिनांक16.10.2017 को भारतीय डाकघर महाड में यात्री आरक्षण प्रणाली को कार्यांन्वित करने का निर्णय लिया गया है।
कोंकण रेलवे मार्ग पर दिवाली के समय विशेष गाड़ी चलाना
यात्रियो के लिए अच्छी खबर!!
दिवाली के त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुंबई सीएसएमटी कोचुवेली मुंबई सीएसएमटी के बीच विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है
विवरण निम्नानुसार हैं
गाड़ी संख्या 01079/01080मुंबई सीएसएमटी कोचुवेली मुंबई सीएसएमटी गाड़ी संख्या 01079 मुंबई सीएसएमटी कोचुवेली यह विशेष गाड़ी मुंबई सीएसएमटी से सोमवार को रात 00:20 बजे प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन सुबह 9.00 बजे कोचुवेली पहुंचेगी Iयह गाड़ी दिनांक17/10/2017और24/10/2017को चलाई जाएगीI
अस्थायी तौर पर गाड़ी की संरचना में परिवर्तन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!!
गाड़ी संख्या 12218/12217 चंडीगढ़ - कोचुवेली - चंडीगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अस्थायी आधार पर एक शयनयान डिब्बे को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
विवरण निम्नानुसार है:-
यात्रियों से अनुरोध है की इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
कोंकण रेलवे पर पूजा / दिवाली विशेष गाड़ी चलाना
यात्रियों के लिए खुश खबर!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूजा/दिवाली पर विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।
विवरण निम्नानुसार हैं: -
ट्रेन में अस्थायी रूप से डिब्बे का विस्तार
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!!
गाड़ी संख्या 19260/ 19259 भावनगर - कोचुवेली - भावनगर एक्सप्रेस में एक 3 टीयर वातानुकूलित डिब्बा अस्थायी आधार पर बढ़ाने का निर्णय लिया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
यात्रियों से अनुरोध है की इन सेवाओं का लाभ उठाएI
कोंकण रेलवे पर दिनांक 18/09/2017 से पश्चिमी घाट की हरियाली और मनोरम दृश्यों का आनंद उठाने के लिए मुंबई - मडगांव "जनशताब्दी" एक्सप्रेस विस्टा डोम कोच के साथ चलेगी
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गाड़ी सं.12051/12052 दादर-मडगांव-दादर "जनशताब्दी" एक्सप्रेस में दिनांक 18/09/2017 (सोमवार) दादर से स्थायी आधार पर एक ग्लास टॉप कोच (विस्टा डोम) जोड़ने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
मानसून के दौरान समय सारिणी:
गाड़ी संख्या 12051 दादर- मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस यह गाड़ी दिनांक 18/09/2017 से 30/10/2017 तक प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलाई जाएगीI
गाड़ी संख्या 12052 मडगांव-दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 19/09/2017 से 31/10/2017 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी।
गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर - कोयम्बटूर- जबलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर !!
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी सं. 02198/02197 जबलपुर और कोयम्बटूर के बीच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
जिसका विवरण निम्नानुसार हैं: -
गाड़ी से.02198 / 02197 जबलपुर–कोयम्बटूर - जबलपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी (साप्ताहिक)
(प्रत्येक दिशा में 5 फेरे)
वेलांकन्नी - पनवेल के बीच विशेष किराये पर विशेष गाड़ी चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
अवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ, वेलांकन्नी मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 06099 वेलांकन्नी - पनवेल विशेष किराये पर विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी संख्या 06099 वेलांकन्नी - पनवेल विशेष किराये विशेष गाड़ी।
गाड़ी संख्या 06099 वेलांकन्नी - पनवेल विशेष किराये पर विशेष गाड़ी 09.09.2017 (शनिवार) को सुबह 09.00 बजे वेलांकन्नी से प्रस्थान करेगीI यह गाड़ी अगले दिन शाम 19:55 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 22655/22656 तिरुवनंतपुरम - ह. निजामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस की संरचना में संशोधन
दक्षिण रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 22655/22656 थिरुवनंतपुरम सेंट्रल - ह. निजामुद्दीन - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस की संरचना को संशोधित करने का निर्णय लिया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
कोंकण रेलवे कर्मचारियों द्वारा सराहनीय सेवा
श्री सुधाकर गवस गाड़ी सं. 22150 पुणे एर्णाकुलम एक्सप्रेस मे मुंबई से सावंतवाडी तक 24.08.2017 को यात्रा कर रहे थे। सावंतवाडी रोड स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनकी बैग जिसमें गहनों तथा अन्य वस्तु जिसकी कीमत रू. 2,50,000 / - है वह दूसरे व्यक्ति के बैग के साथ बदल गई है।