विझीनजम सीपोर्ट रेलवे लाइन परियोजना के निर्माण के लिए विझीनजम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर।

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (के.आर.सी.एल) ने 'देव भूमि' केरल में अपनी पहली निर्माण परियोजना हासिल की है ।विझीनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह के साथ राष्ट्रीय रेलवे लाइन को जोड़ने हेतु कंपनी ने केरल सरकार के उपक्रम के तहत  विझीनजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह निगम (वी.आई.एस.एल) के साथ एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सह निर्माण अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस परियोजना में लगभग 12 किलोमीटर रेलवे लाइन का निर्माण करना अपेक्षित है तथा तिरुवनंतपुरम के दक्षिण में स्थित बलरामपुरम स्टेशन और बंदरगाह को जोड़ने की योजना है।

पेण स्टेशन पर ग्रीष्मकालीन /समर विशेष गाड़ियों के लिए अतिरिक्त स्टॉपेज

यात्रियों के लिए खुश खबर !!
यात्रियों की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पेण स्टेशन पर समर विशेष गाड़ियों के लिए अतिरिक्त स्टॉपेज देने का निर्णय लिया गया है । संबंधित विवरण निम्नानुसार हैं:
1.गाड़ी संख्या 01045/01046 लोकमान्य तिलक (टी)- करमली- लोकमान्य तिलक (टी)
विशेष (साप्ताहिक) :

गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर - कोयम्बटूर - जबलपुर विशेष की समय सीमा में वृद्धि

यात्रियों के लिए खुश खबर !!
यात्रियों की भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम तथा मध्य रेलवे के साथ समन्वय से गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर-कोयम्बटूर-जबलपुर विशेष (साप्ताहिक) के समय सीमा में वृद्धि करने और कुंदापुरा स्टेशन पर अतिरिक्त स्टॉपेज देने का निर्णय लिया गया है । संबंधित विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर - कोयम्बटूर - जबलपुर विशेष (साप्ताहिक)
गैर-मानसून समय सारणी  (07/04/2018 से 09/06/2018 तक):

डबल डेकर गाड़ी के डिब्बों की संशोधित संरचना

गाड़ी संख्या 11085/11086 लोकमान्य तिलक (ट) मडगाव लोकमान्य तिलक (ट) डबल डेकर एक्सप्रेस गाड़ी की संरचना को स्थायी आधार पर संशोधित करने का निर्णय लिया गया हैI विवरण   निम्नानुसार हैं:

Image removed.

 यात्रियों से अनुरोध है की परिवर्तन पर ध्यान दे I

डिब्बों की स्थायी रूप से वृद्धि

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!

गाड़ी संख्या 22115 / 22116  लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) वातानुकूलित  एक्सप्रेस में स्थायी रूप से तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के दो डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

Image removed.
 
यात्रियों से अनुरोध है इन सेवाओं का लाभ उठाएI

 

कोंकण रेलवे पर ऊर्जा क्षमता को बढ़ाने के लिए किए जा रहे उपाय

कार्बन फुट प्रिंट को कम करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता के अनुपालन में, कोंकण रेलवे ने गैर-कर्षण क्षेत्र में ऊर्जा खपत को कम करने हेतु सभी रेलवे स्टेशनों, सुरंगों, कार्यालयों और अन्य सेवा भवनों में पारंपरिक ऊर्जा के पूरी क्षमता से कार्य न करने वाले प्रकाश उपकरणों के स्थान पर एल.ई.डी.लाइट प्रदान करने का निर्णय लिया है।इस पहल के अनुसरण में, कोंकण रेलवे ने अपने लाइन पर स्थित76 किमी लंबाई की  सुरंगों के भीतर पुराने लाइट के स्थान पर एल.ई.डी.

होली के दौरान और सप्ताहांत पर विशेष गाड़ियां चलानाI

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
मध्य रेलवे के साथ समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड को ध्यान में रखते हुए लोकमान्य तिलक (ट) करमाली/सावंतवाड़ी रोड के बीच होली और सप्ताहांत के दौरान विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया।
1.गाड़ी संख्या 01145/01146लोकमान्य तिलक(ट)-करमाली-लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक     विशेष:
गाड़ी संख्या 01145 लोकमान्य तिलक (ट)  - करमाली साप्ताहिक विशेष यह गाडी शुक्रवार रात01:10बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन सुबह11:20बजे करमाली पहुंचेगी Iयह गाड़ी शुक्रवार 02से30मार्च 2018के दौरान चलाई जाएगी।

गर्मियों के दौरान विशेष गाड़ियां चलाना - 2018

यात्रियों के लिए अच्छी खबर!!
ग्रीष्मकालीन -2018 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे के साथ समन्वय से लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली, लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु और मुंबई सीएसएमटी - कोचुवेली के दौरान विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है

गणतंत्र दिवस -2018

"कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 26 जनवरी, 2018 को गणतंत्र दिवस, कोंकण रेल विहार, नेरूल के प्रांगण में हर्ष उल्हास के साथ मनाया। इस अवसर पर कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री संजय गुप्ता जी के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर उसे सलामी दी गई। इस अवसर पर श्री गुप्ता जी द्वारा कोंकण रेलवे के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को राष्ट्रीय और संगठनात्मक प्रगति की दिशा में कड़ी मेहनत, निष्ठा और लगन से योगदान देने हेतु प्रेरित किया।

 

ग्रीष्मकाल के समय विशेष गाड़ियां चलाना

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
ग्रीष्मकालीन -2018 के दौरान  यात्रियों की अतिरिक्त  भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे के साथ समन्वय से  लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली, अजनी-करमाली और लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड के दौरान विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।