गाड़ियां रद्द करना

रेलवे बोर्ड द्वारा कोविड-19 महामारी के प्रादुर्भाव को रोकने के लिए निम्नलिखित गाड़ियां रद्द करने का निर्णय लिया गया है:-

1) गाड़ी सं.10215 मडगांव जंक्शन - एरणाकुलम जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.22 और 29 मार्च, 2020 को रद्द की गई है।

2) गाड़ी सं.10216 एरणाकुलम जंक्शन - मडगांव जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस दि.23 और 30 मार्च, 2020 को रद्द की गई है।

3) गाड़ी सं.70103/70104 पेडणे - मडगांव जंक्शन - पेडणे डेमू पैसेंजर (रविवार छोड़कर) दि.20 से 31 मार्च, 2020 तक रद्द की गई है।

असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।

 

गाड़ी संख्या 07309/07310 यशवंतपुर जंक्शन - वास्को द गामा - यशवंतपुर विशेष रद्द करना।

कोविड-19(COVID-19) के महामारी के प्रकोप के कारण दक्षिण पश्चिम रेलवे और रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेन नंबर 07309 यशवंतपुर जंक्शन- वास्को द गामा विशेष की सेवाएं दिनांक 19, 20, 21, 23, 25, 26, 27, 28, 30 मार्च और 01 अप्रैल,2020 (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) और ट्रेन नंबर 07310 वास्को द गामा - यशवंतपुर जंक्शन विशेष की सेवाएं दिनांक 18, 19, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 29 और 31 मार्च, 2020 (मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार) को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। ।

असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें

गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक विशेष रद्द करना

कोविड -19 के महामारी के प्रकोप के कारण रेलवे बोर्ड और पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा 21 और 28 मार्च, 2020 (शनिवार) को गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर जंक्शन - कोयम्बत्तूर जंक्शन साप्ताहिक विशेष और 23 और 30 मार्च, 2020 (सोमवार) को गाड़ी संख्या 02197 कोयम्बत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक विशेष की सेवाएं रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।

गाड़ी संख्या 22636/22635 मंगलुरु जंक्शन - मडगांव जंक्शन - मंगलुरु जंक्शन "इंटरसिटी" एक्सप्रेस रद्द करना

दक्षिण रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 22636/22635 मंगलुरु जंक्शन - मडगांव जंक्शन - मंगलुरु जंक्शन "इंटरसिटी" एक्सप्रेस (दैनिक) की सेवाएं दिनांक 19 मार्च, 2020 से 31 मार्च 2020 तक रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।

 

कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए कोंकण रेलवे द्वारा उठाए गए कदम और उपाय

नए कोरोना वायरस (कोविड-19) के संबंध में हाल ही के घटनाक्रम के मद्देनजर कोंकण रेलवे ने अपने मार्ग पर इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निम्नलिखित निवारक उपाय किए हैं:

1. सभी कोंकण रेलवे की गाड़ियों, प्लेटफॉर्म सहित बड़े स्टेशनों, आसपास के क्षेत्र, पेदल ऊपरी पुल, सीढ़ियां, शौचालय, बुकिंग कार्यालय, प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम, डेस्क काउंटर, दरवाज़े के हैंडल नॉब और हैंड टच वाले स्थान आदि पर नियमित फॉगिंग, सफाई और कीटाणुशोधन किया जा रहा है।

माणगांव और वीर स्टेशन के बीच अप-ग्रेडेशन कार्य

लाखपाले गांव के पास माणगांव - वीर सेक्शन के बीच अंडरपास के निर्माण के लिए रेल कटिंग, ट्रैक खोलना और प्रिकास्ट आरसीसी सेगमेंट बिछाने जैसे बुनियादी संरचना के अप-ग्रेडेशन कार्य हेतु दिनांक 17.03.2019 को 12:00 से 15:55 बजे तक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। लाखपाले के ग्रामीणों को इस अंडरपास के निर्माण से ट्रैक सुरक्षित रूप से पार करने में आसानी होगी।

स्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम रेलवे के समन्वय में निम्नानुसार गाड़ियों में स्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

कोंकण रेलवे ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

महिलाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई सफलताओं के सम्मान में 8 मार्च को वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में, कोंकण रेलवे द्वारा 01 मार्च से 10 मार्च, 2020 तक दस दिनों की अवधि के लिए एक अभियान चलाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान की थीम  #"सबके लिए समानता" यह दर्शाती है कि स्त्री-पुरुष समान विश्व बनाने के लिए हममें से प्रत्येक व्यक्ति सम्मिलित रूप से मदद कर सकता है। भारत में महिलाओं की प्रगति और उपलब्धियों के प्रेरक योगदान को उजागर करने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए, माननीय प्रधान मंत्री जी ने # वह हमें प्रेरित करती है अभियान शुरू किया

यशवंतपुर - कारवार - यशवंतपुर दैनिक एक्सप्रेस और कारवार - वास्को द गामा - कारवार एक्सप्रेस विशेष का प्रारंभ।

यात्रियों के लिए खुशखबर !!! रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ी सं.16595/16596 यशवंतपुर - कारवार – यशवंतपुर दैनिक एक्सप्रेस (नेलमंगला, श्रवणबेलगोला, पाडिल बाय-पास मार्ग होकर) और गाड़ी सं. 06551/06552 कारवार - वास्को द गामा - कारवार एक्सप्रेस विशेष (दैनिक अनारक्षित) का प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इससे संबंधित विवरण निम्नानुसार हैं:
 

1) गाड़ी सं.16595/16596 यशवंतपुर-कारवार-यशवंतपुर एक्सप्रेस दैनिक,नेलमंगला,श्रवणबेलगोला,पाडिल बाय-पास मार्ग होकर:

वर्ष 2020 के दौरान होली त्योहार के लिए विशेष गाड़ियां चलाना - 2020

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! होली त्योहार – 2020 के दौरान यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय से लोकमान्य तिलक(ट),पनवेल और रत्नागिरी के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:-