उत्तर रेलवे के फरीदाबाद रेलवे स्टेशन में अपग्रेडेशन कार्य के कारण गाड़ियों का रद्दीकरण और पुनर्निर्धारण

उत्तर रेलवे (दिल्ली डिवीजन) ने ह. निजामुद्दीन - पलवल सेक्शन पर 12/02/2020 से 28/02/2020 के बीच चौथी लाइन के संबंध में फरीदाबाद स्टेशन पर बीएनआई और गैर-इंटरलॉक कार्य के कारण निम्नलिखित गाड़ियां रद्द / पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है। प्रभावित गाड़ियां निम्नानुसार हैं:

तुतारी एक्सप्रेस के डिब्बों में अस्थायी आधार पर वृद्धि

यात्रियों के लिए खुशखबरी !!! आंगणेवाड़ी उत्सव के दौरान यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय में गाड़ी संख्या 11003/11004 दादर - सावंतवाड़ी रोड - दादर तुतारी एक्सप्रेस में अस्थायी आधार पर 19 डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा और दो शयनयान डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

मानसून समय सारणी - 2020 के दौरान गाड़ी सेवाओं में परिवर्तन

कोंकण रेलवे पर दिनांक 10/06/2020 से 31/10/2020 तक मानसून समय-सारणी लागू करने के कारण गाड़ी संख्या 22119/22120 मुंबई सीएसएमटी - करमाली - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12051/12052 दादर - मडगांव जंक्शन - दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस में विस्टाडोम डिब्बे

होली त्योहार - 2020 और लंबे सप्ताहांत के दौरान विशेष गाड़ियों के लिए बुकिंग

गाड़ी सं.01039/01040 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष, गाड़ी सं.01042/01041 करमाली - पनवेल - करमाली साप्ताहिक विशेष और गाड़ी सं. 01043/01044 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष के लिए बुकिंग की सुविधा दिनांक 14.02.2020 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
 

यात्री कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

होली त्योहार - 2020 और लंबे सप्ताहांत के दौरान विशेष गाड़ियां चलाना

यात्रियों के लिए खुशखबर !!! मध्य रेलवे के साथ समन्वय से होली त्योहार - 2020 और लंबे सप्ताहांत के दौरान के यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए लोकमान्य तिलक (ट)/पनवेल और करमाली स्टेशनों के बीच विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

1) गाड़ी सं.01039/01040 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष साप्ताहिक:

गाड़ी संख्या 01039 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली विशेष (साप्ताहिक) शुक्रवार दि.06, 13, 20 और 27 मार्च, 2020 को 20:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे करमाली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 56640/56641 मंगलूरु - मडगांव - मंगलूरु पैसेंजर की संरचना में परिवर्तन

यात्रियों के लिए खुशखबर !!! दक्षिणी रेलवे के समन्वय से गाड़ी संख्या 56640/56641 मंगलूरु जंक्शन - मडगांव जंक्शन - मंगलूरु जंक्शन पैसेंजर (दैनिक) गाड़ी के 08 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 01 सामान्य डिब्बा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

यह गाड़ी 10/02/2020 (सोमवार) से 09 डिब्बों (01 सेकेंड सीटिंग डिब्बा, 06 सामान्य डिब्बे और 02 एसएलआर) की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी।
 

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

आंगणेवाड़ी मेला 2020 के लिए विशेष गाड़ियां चलाने संबंधी प्रेस विज्ञप्ति के लिए शुद्धिपत्र

आंगणेवाड़ी मेला 2020 और लंबे सप्ताहांत के लिए विशेष गाड़ियां चलाने के संबंध में दिनांक 23/01/2020 को जारी प्रेस विज्ञप्ति की निरंतरता में गाड़ी सं.01159 पनवेल - थिविम आंगणेवाड़ी विशेष का आगमन समय पूर्व अधिसूचित 12:00 बजे के स्थान पर अब 11:15 बजे पढ़ा जाए।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें।

गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर जंक्शन - कोयंबत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन साप्ताहिक विशेष की आवधिकता बढ़ाना।

यात्रियों के लिए खुशखबर !!! पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी संख्या 02198/02197 जबलपुर जंक्शन - कोयंबत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन विशेष (साप्ताहिक) की आवधिकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक शनिवार को चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर जंक्शन - कोयंबत्तूर जंक्शन विशेष (साप्ताहिक) की अवधि 07 मार्च,2020 से 28 मार्च,2020 तक और प्रत्येक सोमवार को चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 02197 कोयंबत्तूर जंक्शन - जबलपुर जंक्शन विशेष (साप्ताहिक) की अवधि 09 मार्च,2020 से 30 मार्च,2020 तक बढ़ाई गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

डिब्बों में अस्थायी तौर पर वृद्धि

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए अस्थायी आधार पर अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

क) निम्नलिखित गाड़ियों में एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा और दो शयनयान डिब्बों में वृद्धि की गई है। संशोधित 23 डिब्बों की वृद्धि की अवधि निम्नानुसार है:

शयनयान डिब्बे के स्थान पर तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे को निर्धारित तिथि से पूर्व बदलना

यात्रियों के लिए खुशखबर !!! दक्षिण रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 16336/16335 नागरकोइल जंक्शन - गांधीधाम - नागरकोइल जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक शयनयान डिब्बे के स्थान पर तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा निर्धारित तिथि से पूर्व बदलने का निर्णय लिया गया है।

23 डिब्बों की संशोधित संरचना और संशोधित तिथि निम्नानुसार है:

 

गाड़ी संख्या

से

शयनयान डिब्बे के स्थान पर तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा प्रतिस्थापन के लिए अधिसूचित तिथि

शयनयान डिब्बे के प्रतिस्थापन की संशोधित तिथि